केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे मलबे में दबे कई श्रद्धालु; 3 की मौत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Landslide in Kedarnath: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर रविवार को सुबह एक हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार ये हादसा करीब साढ़े सात बजे हुआ. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया. हादसा चीरवासा नामक स्थान पर हुआ है. श्रद्धालु पैदल ही जा रहे थे, इस दौरान ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया. इस मलबे की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों का हो रहा उपचार

हादसे की जानकारी होने के साथ ही गौरीकुण्ड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची. रेस्क्यू की टीम के अनुसार मलबे में दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 8 लोग घायल हो गए थे, आनन-फानन में सभी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया. घटनास्थल पर अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं. ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इस बीच ही चीरवासा के पास भूस्खलन की चपेट में आ गए.

तलाशी अभियान जारी

उल्लेखनीय है कि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीव्र कार्रवाई की और 8 घायलों को बाहर निकाल लिया. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, 03 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. सभी के शवों को एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This