मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को वर्ष 2023 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर इसकी आधिकारिक घोषणा की. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफ़ारिश पर, भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा. मोहनलाल का उल्लेखनीय सिनेमाई सफ़र पीढ़ियों को प्रेरित करता है.
इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. उनकी बेजोड़ प्रतिभा, बहुमुखी प्रतिभा और अथक परिश्रम ने भारतीय फ़िल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है. यह पुरस्कार 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.”

2 बार मिल चुका है नेशनल अवार्ड

इससे पहले भी मोहनलाल बेस्ट एक्टर के लिए दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके है. ‘लालेत्तन’ (Lalettan) के नाम से मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) साढ़े चार दशकों से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों परअपनी एक्टिंग राज कर रहे हैं. केरल से लेकर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा के अलग-अलग पर्दों पर मोहनलाल ने 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी है. पिछले साल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version