भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaspal Rana: खेल जगत के एक बड़ी ही दुखद ख़बर सामने आई है. भारतीय पिस्टल शूटर्स जसपाल राणा का निधन हो गया. उन्होंने महज़ 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल, जसपाल राणा पिछले काफी दिनों से बिमार थे. वो म्यूनिख में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के बाद भारत आते समय फ्लाइट में बीमार हो गए थे.

मनु भाकर के कोच थे Jaspal Rana

जसपाल राणा भारत की ओलंपिक स्टार मनु भाकर के कोच थे. वो भारतीय पिस्टल शूटर्स के हाई-परफॉरमेंस कोच के रूप में कार्यरत थे. भारत वापसी के समय उनकी फ्लाइट में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करया गया. हालांकि, उन्होंने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया.

भारतीय खेल जगत में छाया मातम

उनके निधन की ख़बर से भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनका इस तरह जाना शूटिंग स्पोर्ट के लिए भी बड़ा झटका है. जसपाल राणा ने अपने जीवन के आखिरी तीन दशक बतौर प्लेयर और कोच शूटिंग के खेल को समर्पित किए थे.  

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता रहे

जसपाल राणा ने 1990 के दशक में शूटिंग के खेल में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 4 बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. वहीं, उनके नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल रहे. इसके अलावा उन्होंने एक बार एशियन चैंपियनशिप जीती और 1994 में 25 मीयर पिस्टल स्पर्धा में वो जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी बने. 

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, दिल्ली के युवा खिलाड़ी को भी मिली जगह

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This