Mausam Ki Jankari: यूपी-उत्तराखंड समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों का हाल

Mausam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश में मानसून पर लगी ब्रेक के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी.

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड मौसम केंद्र की ओर से एक ताजा अपडेट के अनुसार कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और हरिद्वार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज रुक रुक कर बारिश होती रहेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी के साथ उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह मौसम में इसी तरह बादलों की आवाजाही का क्रम जारी रहेगा.

जानिए अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज यानी 09 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली बादल छाए रहेंगे. साथ ही यहां हल्की बारिश देखने को मिलेगी. वहीं मौसम विभाग ने नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा असम और मेघालय में 11 और 12 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Lucknow News: राजधानी लखनऊ में घर का सपना हुआ महंगा, ग्रीन कॉरिडोर के चक्कर में ढीली करनी होगी जेब

Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This

Exit mobile version