Bihar Road Accident: ट्रक ने ऑटो-बाइक में मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

Must Read

Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ है, जो कोटवा थाना क्षेत्र में आता है. पुलिस के मुताबिक चालक ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

वाहनों की लग गई लंबी कतार

वहीं घटना के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया है. बताया जाता है कि ट्रक का चालक अपने वाहन को कट के पास मोड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोटवा के थाना प्रभारी प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है. उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

आए दिन होते रहते हैं यहां हादसे

इधर, घटना के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दी. लोगों का आरोप है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन कोई उपाय नहीं कर रहा है. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें. खेत से लेकर अंतरिक्ष तक… पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की खास बातें 

Latest News

UP MLC चुनाव में BJP-SP के बीच कांटे की टक्कर, 4 सीटों पर भाजपा की जीत, वाराणसी में सपा का परचम

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों...

More Articles Like This