Mumbai: मुंबई के दही हांडी उत्सव में 41 गोविंदा घायल; 8 की हालत गंभीर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: मुंबई में ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान बहुमंजिला पिरामिड बनाने वाले 41 ‘गोविंदा’ घायल हो गए हैं. ये सभी लोग मटकी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़े थे, तभी अचानक तेजी से नीचे गिर गए और घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 41 घायल गोविंदाओं में से आठ अस्पताल में भर्ती हैं, 26 का इलाज ओपीडी में चल रहा है जबकि सात लोगों को आवश्यक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

दही हांडी पर पहुंची लोगों की भीड़

दरअसल, दही हांडी देखने के लिए मुंबई और ठाणे में कई स्थानों पर भीड़ उमड़ी थी. वहीं, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं, जोन के सभी पुलिस उपायुक्त और क्षेत्रों के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के अलावा पुलिस स्टेशनों के कांस्टेबल और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए जमीन पर रहने के निर्देश दिए गए है.

इसे भी पढें:-Global Navigation Satellite System: भारत में FASTag की जगह लेगा ‘GNSS’, चालकों को टोल बूथ की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

Latest News

सोमालिया में आतंकी हमला: अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में 20 सैनिकों की मौत

Terrorist Attack In Somalia: सोमालिया से बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस्लामी चरमपंथी लड़ाकों के घात...

More Articles Like This