COVID-19 Cases: फिर लौटा कोरोना, मुंबई में सामने आए 53 नए मामले, दो की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai COVID Cases: सिंगापुर, चीन, हांगकांग और थाईलैंड समेत कई एशियाई देशों में कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में भी नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र के मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अबतक 53 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दो मरीजों के मरने की भी खबर है.

हालांकि डॉक्‍टर ने अनुसार इसकी मौत काविड-19 से नहीं हुई है. दोनों ही मरीजों की स्थिति पहले से ही गंभीर थी.  एक मरीज को मुंह में कैंसर था, जब‍कि दूसरे को नेफ्रोटिक सिंड्रोम था. हालांकि दोनों रिपोर्ट के अनुसार दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. ये मरीज मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती थे.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की बढ़ी चिंताएं

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है. मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बिस्तर और विशेष कमरों की व्यवस्था की गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी में लगा है. इस साल जनवरी से अप्रैल तक कोविड मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है. हालांकि, मई से अब तक मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.

अस्पतालों में कोराना मरीजों के लिए क्या हैं इंतजाम?

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र में अस्पतालों में ईलाज और मार्गदर्शन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. सेवन हिल्स अस्पताल में 20 बिस्तर (MICU), 20 बिस्तर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बिस्तर हैं. इसके अलावा, कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (ICU) बेड और 10 बेड का वार्ड हैं. जरूरत पड़ने पर यह क्षमता तुरंत बढ़ा दी जाएगी.

COVID-19 के लक्षण

कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में मुख्य रूप से बुखार, खांसी (सूखी या कफ के साथ), गले में खराश या दर्द, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं. इसके साथ ही, कभी-कभी सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का समझ नहीं आना, जैसे लक्षण भी हो सकते हैं.

ये लक्षण प्रायः सामान्य सर्दी-जुकाम के समान हो सकते हैं और हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं. गंभीर मामलों में, सांस लेने में कठिनाई एक बड़ा खतरे का संकेत है. अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो तो आपको तुरंत किसी नगरपालिका क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This