निर्वाचन आयोग के दो नए चुनाव आयुक्त का ऐलान, इनके नाम पर लगी मुहर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Election Commissioners Announced : लोकसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान से पहले निर्वाचन आयोग को 2 नए चुनाव आयुक्‍त (Election Commissioners) मिल गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी की बैठक में इन दो नामों पर मुहर लगाई गई. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया है. ये दोनों 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. चयन कमेटी की सिफारिश के आधार पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगाएंगी. बता दें इस बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए थे.

अधीर रंजन ने जाहिर की नाखुशी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार की मदद करने के लिए दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्त के संबंध में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था. विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी को भी इस कमेटी का सदस्य बनाया गया था. गुरुवार यानी आज हुई मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे. हालांकि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इन नियुक्तियों पर खुश नहीं हैं.

जानकारी दें कि निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं. इनमें से एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में ही सेवानिवृत्‍त हो गए थे. वहीं, दूसरे चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने बीते 8 मार्च को अचानक इस पद से इस्तीफा सौंपा दिया है. गोयल को 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयुक्‍त बनाया गया था. इस पद पर उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें :- मोटे अनाज के प्रति लोगों का बढ़ रहा रुझान, स्वास्थ्य के लिए है वरदान

 

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This