‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’, बोले PM मोदी- ’22 मिनट में ही दुश्मन ने टेके घुटने’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को दिल्ली में आयोजित श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत की शताब्दी समारोह बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज का भारत देशहित में जो सही है, उसके हिसाब से कदम उठाता है. प्रधानमंत्री ने मंच से सशक्त होते भारत के जज्बे को सलाम किया. साथ ही ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि 22 मिनट में ही हमने दुश्मन को घुटने पर ला दिया.

दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा भारत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत तेजी से दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. हाल में दुनिया ने देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है. ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कठोर नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है. हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया हथियारों की प्रशंसा करते हुए कहा, आज का भारत देशहित में कदम उठाता है.

भारत की विदेशों पर निर्भरता लगातार हो रही कम

उन्‍होंने कहा कि आज सैन्य जरूरतों के लिए भी भारत की विदेशों पर निर्भरता लगातार कम हो रही है. हम डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर हो रहे हैं, जिसका प्रभाव हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है. हमारी सेनाओं ने भारत में बने हथियारों से दुश्मन को 22 मिनट में घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में मेड इन इंडिया हथियारों का डंका पूरी दुनिया में बजेगा.

हम सब एक साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को करेंगे पूरा

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश के संकल्पों को पूरा करने के लिए हमें श्रीनारायण गुरु की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. इसके लिए सरकार भी सक्रियता के साथ काम कर रही है. हम शिवगिरी सर्कल का निर्माण करके श्रीनारायण गुरु से जुड़े तीर्थ स्थानों को जोड़ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि उनके आशीर्वाद और उनकी शिक्षाएं अमृतकाल की यात्रा में रास्ता दिखाती रहेंगी. हम सब एक साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे.
Latest News

Stress Management Tips: तनाव बढ़ा सकती हैं आपकी ये 3 रोजमर्रा की आदतें, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने किया आगाह

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ऐसी 3 आम आदतों के बारे में बताया है जो शरीर में तनाव बढ़ाने और कोर्टिसोल स्तर को प्रभावित करने का कारण बन सकती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version