बिहार में अब बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे इतने रुपये, नीतीश कुमार ने महिलाओं को भी दी सौगात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार के स्तर पर चलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन. दिव्यांगजनों व विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि को सात सौ रुपए प्रतिमाह बढ़ा दिया गया है. अभी तक इन योजनाओं के तहत 400 रुपए की पेंशन राशि प्रति माह मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है,

अगले महीने यानी जुलाई की 10 तारीख को बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी. शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर इस आशय की जानकारी दी.

विधानसभा चुनाव के पहले सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा. लंबी अवधि से यह चर्चा थी कि सरकार पेंशन राशि को बढ़ा सकती है. सरकार के इस फैसले से 1.9 करोड़, 69 हजार, 255 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा.

वृद्धजनों को प्रति माह दी जा रही पेंशन राशि में बढ़ोतरी पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं. उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी.

वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच चुकी है. समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में यह संख्या 4956103 है. यह योजना सभी वर्ग के लिए है.

अगर कोई वृद्ध 60 वर्ष का है और उसे कहीं से पेंशन नहीं मिलती है तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है. इस योजना के तहत 80 वर्ष की उम्र होने पर अभी पांच सौ रुपए प्रति माह पेंशन मिल रहा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में इस योजना को आरंभ किया था. हाल ही में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में 2071570700 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गए थे.

राज्य सरकार के माध्यम से दिव्यांगजनों को बिहार राज्य विकलांगता पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह चार सौ रुपए दिए जाते हैं. इनकी संख्या 964220 है. हाल ही में इनके खाते में 38689500 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. अब इन्हें भी अगले महीने से 1100 रुपए प्रति माह पेंशन मिलेगा.

राज्य सरकार द्वारा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवाओं को चार सौ रुपए प्रति माह पेंशन दी जाती है. इनकी संख्या 863076 है. इन्हें भी अब चार सौ की जगह 1100 रुपए प्रति माह पेंशन मिलेगा.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version