Baba Bageshwar: बिहार के गया पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पितरों का करेंगे पिंडदान, जानिए पूरा कार्यक्रम

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baba Bageshwar In Gaya: पितृपक्ष का समय चल रहा है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के निमित तर्पण और पिंडदान करने बिहार के गया जाते हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेद्र कृष्ण शास्त्री भी गया पहुंचे हैं. यहां वे अपने पितरों के निमित श्राद्ध पिंडदान करेंगे.

जानिए पूरा कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को बोधगया पहुंच गए हैं. प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी में अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे. इसके अलावा वे बोधगया के महाबोधि मंदिर और मंगला गौरी मंदिर भी जाएंगे. वे यहां तीन दिनों यानी बुधवार तक रहेंगे.

बुधवार को देंगे पिंडदान
गयापाल पंडा गजाधर कटारिया ने बताया कि बाबा बागेश्‍वर यानी पंडित धीरेद्र कृष्ण शास्त्री से पहले उनके पूर्वज सेतु लाल गर्ग भी आए थे. कटारिया ने कहा कि यहां दिव्य दरबार आयोजित करने का कार्यक्रम था, लेकिन जिला प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी. पंडित धीरेंद्र शास्त्री यहां अपने प्रवास के दौरान चुनिंदा अनुयायियों से मिलेंगे और आध्यात्मिक भाषण देंगे. बुधवार को वे तर्पण का कर्मकांड आदि कर सकते हैं.

इस वजह से नहीं लगेगा दिव्य दरबार
आपको बता दें कि पूर्व में कार्यक्रम था कि गया पहुंचकर दिव्य दरबार लगाएंगे, लेकिन प्रशासन ने दिव्य दरबार लगाने की अनुमति नहीं दी है. जानकारी हो कि पितृपक्ष में बिहार के गया में लाखों की संख्यां में श्रद्धालु पिंडदान के लिए पहुंचते हैं. इसलिए दिव्य दरबार नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है. भीड़ को देखते हुए ही धीरेंद्र शास्त्री के पिंडदान के कार्यक्रम को काफी गोपनीय तरीके से रखा जा रहा है. वे बोधगया के संबोधी होटल में रुके हुए हैं. जहां देर रात तक भागवत कथा का मूल पाठ होता रहा. इस दौरान चुनिंदा भक्त शामिल हुए.

ये भी पढ़ेंः Astro For Love: प्यार के मामलों में बहुत विश्वासपात्र होते हैं इस राशि के जातक, आंख बंद कर करें भरोसा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version