पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई के निधन पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के कुशीनगर जिले के भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता और पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई का 111 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से आम जनमानस के साथ सियासी गलियारों में मातम छा गया. पूर्व विधायक के निधन पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है.

नारायण जी का देहावसान एक अपूरणीय क्षति: पीएम मोदी

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “राजनीति और समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले नारायण जी का देहावसान एक अपूरणीय क्षति है. वे भाजपा के सबसे पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं, जिन्हें हम भुलई भाई के नाम से भी जानते हैं. जन कल्याण से जुड़े उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा. शोक की इस घड़ी में मैं उनके प्रशंसकों और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

नारायण जी उर्फ भुलई भाई का निधन अत्यंत दुःखद: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में लिखा, “भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में एक नारायण जी उर्फ भुलई भाई का निधन अत्यंत दुःखद है. देशहित व राष्ट्रप्रथम के प्रति समर्पित भुलई भाई, जनसंघ से लेकर भाजपा के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहे. उनसे हुई मुलाकात में विचारधारा व राष्ट्रवाद के प्रति उनका उत्साह, आज भी मुझे याद आता है. दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें.”
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version