PM मोदी के जालंधर में दौरे से पहले बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नहीं मिला कोई विस्फोटक

Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर में कार्यक्रम की जगह पर पैक में बम रखने और विस्फोट करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सेक्टर-24 के रहने वाले अविनाश के तौर पर हुई है. पुलिस जांच में पता चला है कि उसने नशे में कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया था. सेक्टर-3 थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

कंट्रोल रूम में एक कॉल आया

पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम सेक्टर-9 में पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम की जगह पर बम रखा गया है और वहां धमाका होगा. इसके बाद SPG चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने प्रोग्राम की जगह पर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब 2 घंटे तक पंडाल के आस-पास के पूरे कॉम्प्लेक्स और आस-पास के इलाके की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.

आतंकी या संगठन से कोई संबंध नहीं

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी का किसी आतंकी या आपराधिक संगठन से कोई संबंध नहीं मिला. अधिकारियों के अनुसार आरोपित शराब का आदी है और घटना के समय भी भारी नशे में था. इसी हालत में उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फर्जी बम कॉल कर दी. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) की संबंधित धाराओं के तहत फर्जी बम धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है. शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

कॉल पूरी तरह फर्जी

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि यह कॉल पूरी तरह होक्स (फर्जी) बम कॉल थी, ठीक वैसे ही जैसे कुछ दिन पहले मोहाली में ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी. उन्होंने कहा कि आरोपित को हिरासत में लिया गया और जांच में पता चला कि वह शराब के भारी नशे में था. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें. शिकोहाबाद: स्कूल के पास मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, SOG के दो जवानों को लगी गोली

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version