PM मोदी ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae Myung को दी बधाई, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ली जे-म्योंग (Lee Jae Myung) को दक्षिण कोरिया (Republic of Korea) के राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है, इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, भारत और कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी. पीएम मोदी ने कहा कि वे ली जे-म्योंग के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक और घनिष्ठ रहे हैं. आने वाले समय में दोनों सरकारें सहयोग के और नए अवसर तलाशेंगी.

विशेष रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी है. नई सरकार के साथ इन क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है. विशेष रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक चुनौतियों से निपटना और सतत विकास जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करना भी शामिल है. ली जे-म्योंग के राष्ट्रपति बनने से भारत-कोरिया संबंधों में नई ऊर्जा आने की संभावना है.
Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This