PM मोदी ने द्वारका में लगाई डूबकी, श्री कृष्ण की Dwarka Nagri के किए दर्शन, देखें तस्वीरें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dwarka Nagri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के द्वारका में समुद्र में गहरे पानी के अंदर गए और उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका नगरी है. उन्होंने कहा, इस अनुभव ने मेरे सामने भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया. उन्‍होंने पानी के अंदर द्वारका नगरी को श्रद्धांजलि अर्पित की. वह अपने साथ भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने के लिए समुद्र के अंदर मोर पंख लेकर गए थे.

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था. मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ. भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें’. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह बेट द्वारका स्थित मंदिर गए. यहां दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले 2.32 किमी लंबे समुद्री पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया.

बता दें, पीएम मोदी ने इस साल जनवरी में लक्षद्वीप की यात्रा की थी. यहां उन्होंने स्नॉर्कलिंग का आनंद उठाया था और अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देशवासियों से छुट्टियां बिताने के लिए यहां आने की अपील की थी. पीएम मोदी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए लक्षद्वीप को एक बेहतरीन जगह बताते हुए अपने एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट में कहा था, ‘जो लोग अपने साहस को आजमाना चाहते हैं, उनके वेकेशन डेस्टिनेशन की लिस्ट में लक्षद्वीप होना ही चाहिए’.

ये भी पढ़े: अंबेडकरनगर सांसद Ritesh Pandey ने थामा BJP का दामन, बजट सत्र में PM Modi के साथ किया था लंच

Latest News

पहले 100% टैरिफ से बचाया, अब ‘दोस्तों’ से कराएंगे पंचायत, जानिए क्या है यूक्रेन वॉर पर पुतिन की रणनीति

Donald Trump Vladimir Putin meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से साथ 4.5 सालों से चल रही जंग...

More Articles Like This