युवाओं को रोजगार की सौगात, PM मोदी ने 51 हजार से ज्यादा सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

20th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 20वें रोजगार मेले के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा में नियुक्ति की सौगात दी. अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नवनियुक्त युवाओं से संवाद किया.

युवा आत्मविश्वास के साथ नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश का युवा आज आत्मविश्वास के साथ नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होने के बाद युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्हें आम लोगों की जरूरतों और युवाओं की उम्मीदों को समझते हुए अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए.

परिवारों के लिए यह दिन खास खुशी लेकर आया है 20th Rozgar Mela

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है और ऐसे समय में 51 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए यह दिन खास खुशी लेकर आया है. इन युवाओं को आज सरकारी सेवाओं में योगदान देने का अवसर मिल रहा है. नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनकी सफलता का श्रेय केवल उनकी मेहनत को नहीं दिया, बल्कि परिवार के सहयोग और त्याग को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उम्मीदवारों की मेहनत के साथ उनके माता-पिता और परिजनों का योगदान भी रहा है.

युवाओं से की ये अपील

पीएम मोदी ने नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनका प्रवेश ऐसे समय हुआ है, जब देश एक बड़े राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका बेहद अहम होगी. पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि सरकारी जिम्मेदारियां निभाते हुए उनके फैसले विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा को मजबूत करने वाले होने चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा होने के कारण नवनियुक्त कर्मचारियों की अपने हमउम्र लोगों के प्रति भी विशेष जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. आज दुनिया भारत के युवा इनोवेटर्स, उद्यमियों और युवा शक्ति से बड़ी उम्मीदें रखती है.

एक कविता की पंक्तियां भी सुनाईं

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक कविता की पंक्तियां भी सुनाईं—“सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो. नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो. लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो.” उन्होंने कहा कि देश का युवा इसी आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे में सरकारी सेवा में नई जिम्मेदारी संभाल रहे युवाओं का दायित्व है कि वे देश के युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को समझें और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें.

ये भी पढ़ें- 20वां रोजगार मेला आजः PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version