PM Modi Elephant Ride: सुबह-सुबह सैर पर निकले पीएम मोदी, हाथी की सवारी का उठाए आनंद

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Elephant Ride: पीएम मोदी इन दिनों असम और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं. आज सुबह-सुबह पीएम मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने हाथी की सवारी करने के साथ ही जीप सफारी भी की. पीएम मोदी के हाथी पर सवार होकर सवारी करने का वीडियो भी सामने आया है. देखिए वीडियो…

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ यूपी का दौरा करेंगे. पीएम मोदी काजीरंगा में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की. बता दें कि पीएम मोदी की एलिफेंट सफारी सुबह पांच बजकर पैंतालीस मिनट से शुरू हुई. यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की. उनके साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे.

Latest News

16 July 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 जुलाई 2026 का पंचांग जानिए. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जगन्नाथ रथोत्सव, गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन और सूर्य का कर्क राशि में गोचर है. यहां देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन की महत्वपूर्ण जानकारी.

More Articles Like This

Exit mobile version