‘आरी-आरी…’, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने धुरंधर के गाने संग शेयर किया PM Modi का वीडियो

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Emmanuel Macron:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं. बीते दिन वो जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे. इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाक़ात की. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किया. वहीं, दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक-दूसरे की तारीफ़ की.

Emmanuel Macron ने शेयर किया PM Modi संग वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी भारत के गानों के फैन हो गए हैं. उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म के गाने ‘आरी-आरी’ के साथ एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आ रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

पीएम मोदी ने मैक्रों को बताया मित्र

वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी इस मुलाक़ात को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आज की मीटिंग बहुत फायदेमंद रही. हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को देखते हुए, हमने अपने संबंधों को एक विशिष्ट व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है. हमारी बातचीत रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, इनोवेशन जैसे खास क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर फोकस रही.”

भारत और फ्रांस मिलकर काम करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर लिखा, “भारत और फ्रांस अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. इस मामले में भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से बहुत ज्यादा बढ़ावा मिलेगा. हम जरूरी मिनरल्स और तकनीक में सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुरक्षा पर एक डायलॉग भी शुरू कर रहे हैं. स्वास्थ्य और शिक्षा दूसरे क्षेत्र हैं जिनमें हम मिलकर काम करेंगे.”

मैक्रों ने शेयर की सेल्फी

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी संग एक सेल्फी शेयर कर ‘नाइस’ लिखा. जिसके पीएम मोदी ने रिशेयर कर लिखा, “नीस में आपसे मिलकर खुशी हुई. यात्रा का पहला चरण बेहद सफल और सार्थक रहा. भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी. एवियन और पेरिस में मिलते हैं.”

ये भी पढ़ें- फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ‘अब दुनिया को समाधान दे रहा भारत’

Latest News

Home Loan EMI Bounce: एक ईएमआई मिस होने पर क्या बैंक जब्त कर लेगा आपका घर? जानिए सच और बचाव के तरीके

होम लोन की एक EMI छूटने से तुरंत बड़ा संकट नहीं आता, लेकिन लगातार देरी पेनल्टी, क्रेडिट स्कोर में गिरावट और बैंक की कार्रवाई का कारण बन सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version