फ्रांस के राष्‍ट्रपति को PM मोदी ने उपहार में दी राम मंदिर की प्रतिकृति, देखें वीडियो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emmanuel Macron Visit India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इस बार गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट हैं. वह भारत के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे हैं. यहां उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ रोड शो किया. इससे पहले उनकी जंतर-मंतर पर मुलाकात हुई. फिर दोनों ने हवामहल का दीदार किया. पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्रतिकृति मैक्रों को भेंट की.

बता दें, इमैनुएल मैक्रों का आज शाम को जयपुर में स्वागत राजस्थानी तौर-तरीकों से किया गया. पीएम मोदी ने उनकी आगवानी की. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया. दोनों नेताओं ने गुलाबी नगरी में रोड शो किया. अब रामबाग होटल में दोनों देशों के इन नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी.पता चला है कि मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्‍ली में 26 जनवरी की सुबह मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This