पीएम मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का किया उद्घाटन, सैकड़ों देश ले रहे कार्यक्रम में हिस्सा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Tex 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आज ‘भारत टेक्स 2024’ कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया. आपको बता दें कि यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है. इस कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का आज पहला दिन है. जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया.

दरअसल, पीएम के 5 एफ विजन से प्रेपणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फैब्रिक, फाइबर और फैशन के जरिए खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है. जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है.

पीएम ने किया उद्घाटन 

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है. आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं.

उन्होंने कहा कि भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है. गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है, इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है. विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल?

वहीं, भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत टेक्स 2024, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का महासंगम है. यह भारत को एक आकर्षक निवेश और सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करती है. कश्मीर की पश्मीना शॉल हो या उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, आज भारत सिर्फ वोकल फॉर लोकल नहीं बल्कि लोकल को ग्लोबल बनाने में एक वैश्विक मंच पर आया है.

यह भी पढ़ें: देश के इस राज्य को मिलेगा पहला रेलवे स्टेशन, जिसकी PM मोदी आज रखेंगे आधारशिला

Latest News

Post Office Time Deposit: बिना जोखिम के बढ़ेगा पैसा, 5 साल में मिल सकता है 7.5% तक ब्याज

अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें सरकार की गारंटी के साथ 5 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है.

More Articles Like This