‘लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए’, अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM Modi का संदेश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Article 370: आज 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के सात साल पूरे हो गए हैं. इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास का हिस्सा बन गया. पीएम मोदी ने कहा कि  इसके हटने के बाद जम्मू कश्मीर में नए चैप्टर की शुरुआत हुई.

Article 370 को लेकर PM Modi का संदेश

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज से सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू–कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ. तब से, जम्मू–कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं. बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं. चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है.”

5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है. राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है. दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ.”

हर नागरिक को सपने देखने का अवसर मिले

उन्होंने आगे लिखा, “हम जम्मू–कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और ‘विकसित भारत‘ के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले.”

ये भी पढ़ें- BJP के 37 नए सांसदों से PM Modi ने की मुलाकात, सभी को मिल-जुलकर काम करने की दी सलाह

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version