BJP के 37 नए सांसदों से PM Modi ने की मुलाकात, सभी को मिल-जुलकर काम करने की दी सलाह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा के 37 नए सांसदों के लिए नाश्ते पर एक बैठक आयोजित की. इस दौरान उन्होंने सभी सांसदों से सदन में ज्यादा वक्त गुजारने और सभी के साथ मिल-जुलकर काम करने की सलाह दी.

PM Modi ने सांसदों से की मुलाकात

पीएम मोदी से मुलाक़ात करने वाले सांसदों में नितिन नवीन, वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, सुष्मिता देव, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह,  अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, संदीप पाठक और अन्य शामिल थे. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि वो सदन में ज्यादा वक्त गुजारें. सभी से सीखें चाहे वह पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के सदस्य हों. उन्होंने सलाह दी कि सभी सांसद मिल–जुलकर कम करें.

एनडीए की संसदीय दल की बैठक हुई

बता दें कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे.

हेमंग जोशी ने शेयर की तस्वीर

बीजेपी सांसद हेमंग जोशी ने ‘एक्स‘ पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक कई नई बातों की जानकारी देने वाली रही.” इसके अलावा राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में आयोजित एनडीए नेताओं के साथ ‘मंगल मिलन‘ कार्यक्रम में सहभागिता की. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है.”

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु की महिलाओं को CM विजय का बड़ा तोहफा, सोने का सिक्का देने का किया ऐलान

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This