देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मु का जन्मदिन आज, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Droupadi Murmu: आज देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मु अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है.”

उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं President Droupadi Murmu

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, “सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है और वे विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति समर्पित रही हैं. भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण बहुत प्रेरणादायक है. ईश्वर उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे. मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं.”

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है. समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी समझदारी और प्रतिबद्धता के जरिए, वह जन-सेवा की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं. राष्ट्र की सेवा में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति अगाध समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा देश वासियों के लिए उत्कृष्ट प्रेरणा है. भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “राष्ट्र की प्रेरणा और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपका जीवन संघर्ष से शिखर तक की अनुकरणीय गाथा है. नारीशक्ति की प्रतीक आपकी शालीनता, संवेदनशीलता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करती रहे. महाप्रभु जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं.”

ये भी पढ़ें- ‘PM Modi एक महान इंसान हैं’, राष्ट्रपति ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

Latest News

लंदन में ट्रेन हादसाः आपस में टकराई दो ट्रेनें, ड्राइवर की मौत, 80 से अधिक यात्री घायल

Train Accident In London: लंदन ट्रेन हादसे की हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार को यहां दो ट्रेनें...

More Articles Like This