PM Modi: आज 29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान दौरे पर रहेंगे. उनका ये दौरा कई मायनों में अहम होने वाला है. इससे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वैश्विक समीकरण बदलने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम मोदी किर्गिस्तान भी जाएंगे. पीएम के दौरे पर उज्बेकिस्तान में राजदूत स्मिता पंत ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम का ये दौरा भारत और उज्बेकिस्तान के भविष्य की दिशा तय करेगा.
राष्ट्रपति शवकत से मुलाक़ात करेंगे PM Modi
उज्बेकिस्तान के दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से मुलाकात करेंगे. वो इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी चौथी बार उज्बेकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं.
उज्बेकिस्तान में राजदूत की आई प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर उज्बेकिस्तान में राजदूत स्मिता पंत ने कहा, ‘चाहे व्यापार और निवेश हो, कनेक्टिविटी, अड़चनें, महत्वपूर्ण खनिज, दुर्लभ मृदा, विकास सहयोग, सांस्कृतिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा मामले, संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों के तहत सहयोग, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग. इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.’
11 साल के अंतराल के बाद हो रहा ये दौरा
राजदूत स्मिता पंत ने कहा, ‘यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौरा है. यह लगभग 11 साल के अंतराल के बाद हो रहा है. यह दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की एक बहुत मजबूत नींव रखेगा. जिस एजेंडे पर चर्चा होगी वह व्यापक और बेहद बहुआयामी है’
2015 में किया था उज्बेकिस्तान का दौरा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार 2015 में उज्बेकिस्तान का दौरा किया था. जिसके बाद कई क्षेत्रों में जबरदस्त विकास हुआ है. इसमें व्यापार में 300 परसेंट और निवेश में 700 परसेंट की वृद्धि शामिल है.