‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी पर प्रस्तुति, कथक… ताशकंद में कुछ इस तरह हुआ PM Modi का स्वागत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: 29 अगस्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं. उनका ये दौरा कई मायनों में अहम होने वाला है. इससे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वैश्विक समीकरण बदलने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम मोदी किर्गिस्तान भी जाएंगे. बीते दिन पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे. जहां भारतीय समुदाय ने उनका ख़ास अंदाज़ में स्वागत किया.

गर्मजोशी के साथ हुआ PM Modi का स्वागत

ताशकंद में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम की तस्वीर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है और कलाकारों की सराहना की.

सांस्कृतिक संबंधों का एक शानदार जश्न था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ताशकंद में समुदाय की ओर से किया गया स्वागत भारत-उज़्बेकिस्तान के सांस्कृतिक संबंधों का एक शानदार जश्न था! इसमें शामिल थे: बॉलीवुड बैटल ग्रुप द्वारा सदाबहार गाने ‘उड़े जब-जब ज़ुल्फ़ें तेरी’ पर परफ़ॉर्मेंस. कथक और जोश से भरे ‘अंदीजान पोल्का’ का फ़्यूज़न. लाल बहादुर शास्त्री सेंटर फ़ॉर इंडियन कल्चर के छात्रों द्वारा कथक परफ़ॉर्मेंस.

रणधीर जायसवाल ने साझा की तस्वीर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीर एक्स पर शेयर की है. उन्होंने लिखा, ताशकंद ने दिखा दिया कि भारतीय समुदाय ही भारत की सबसे मज़बूत कूटनीति है. पीएम मोदी तिरंगों के सागर के बीच पहुंचे. लोगों के हाथ हवा में लहरा रहे थे, झंडे फहरा रहे थे और हर चेहरे पर मुस्कान थी. यह कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बल्कि सच्चा स्नेह था. 16,000 से ज़्यादा भारतीय छात्र, परिवार और पेशेवर. वे सिर्फ़ उज़्बेकिस्तान में रह नहीं रहे हैं. वे दो देशों के बीच एक जीवंत सेतु हैं. यही भारत है — घर से दूर होकर भी शान से खड़ा.

2015 में किया था उज्बेकिस्तान का दौरा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार 2015 में उज्बेकिस्तान का दौरा किया था. जिसके बाद कई क्षेत्रों में जबरदस्त विकास हुआ है. इसमें व्यापार में 300 परसेंट और निवेश में 700 परसेंट की वृद्धि शामिल है.

ये भी पढ़ें- भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ तो सोशल मीडिया पर हुई नेपाल से दुआओं की बौछार: ‘थैंक यू इंडिया’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This