नीदरलैंड के ऑफस्लोडाइक डैम की PM Modi ने की तारीफ, तकनीक को बताया सीखने योग्य

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पीएम रॉब जेटेन के साथ ऑफस्लोडाइक डैम का भी दौरा किया. उन्होंने डैम की तारीफ की और इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक को सीखने योग्य बताया.

ऑफस्लोडाइक डैम का दौरा किया PM Modi Netherlands Visit

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ ऑफस्लोडाइक डैम का दौरा किया. इस दौरे के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जल संसाधन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है. संपूर्ण वैश्विक समुदाय उनसे बहुत कुछ सीख सकता है. पीएम मोदी ने आहे लिखा, आज सुबह मुझे अफस्लुइटडिज्क का दौरा करने और इस परियोजना की प्रमुख विशेषताओं को समझने का अवसर मिला. मैं प्रधानमंत्री रॉब जेटेन का आभारी हूं कि वे मेरे साथ यहां आए. पीएम ने कहा कि हम भारत में आधुनिक तकनीक लाने के लिए काम कर रहे हैं जिसका उद्देश्य सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और अंतर्देशीय जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार में सहायता करना है.

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

पीएम मोदी के इस पोस्ट के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का ये दौरा दोनों देशों की इस साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है कि वे जल प्रबंधन के नवाचार, जलवायु अनुकूलन और सतत अवसंरचना के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे. 32 किलोमीटर लंबा बांध और कॉजवे (इस पर बना सेतु) है, जिसे बाढ़ नियंत्रण और भूमि पुनर्ग्रहण के क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक मानक माना जाता है. यह डच तटरेखा को नॉर्थ सी से सुरक्षा प्रदान करता है और साथ ही मीठे पानी के भंडारण को भी संभव बनाता है.

इन समानताओं को किया उजागर

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में आगे लिखा गया कि इस दौरे ने भारत की गांधीनगर, गुजरात में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना और ऑफस्लोडाइक के बीच समानताओं को भी उजागर किया. कल्पसर परियोजना का उद्देश्य खंभात की खाड़ी पर एक मीठे पानी का विशाल जलाशय बनाना है, जिसमें ज्वारीय ऊर्जा उत्पादन, सिंचाई और परिवहन अवसंरचना का एकीकृत विकास शामिल है.

ये भी पढ़ें- ‘भूगोल में टिकना या मिटना चाहता है पाकिस्तान’, भारत की कड़ी चेतावनी से इस्लामाबाद में मची हलचल

Latest News

Aaj Ka Suvichar 24 August 2026: आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार, बदल देंगे सोचने का नजरिया

24 अगस्त 2026 के 10 प्रेरणादायक सुविचार पढ़ें. ये अनमोल विचार आपको मुश्किल परिस्थितियों में सकारात्मक रहने, खुद पर भरोसा रखने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे.

More Articles Like This