Mahakumbh Stampede: ‘जिसने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं’, महाकुंभ भगदड़ पर PM Modi ने जताया दुख

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh Stampede Latest Updates: मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है. देर रात महाकुंभ में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें भारी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं, कुछ लोगों की मौत हो गई. शासन-प्रशासन स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहा है. इस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

महाकुंभ भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख

महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.”

कुंभ मेले में स्थिति के बारे में की सीएम योगी से बात

कुंभ मेले में भगदड़ की स्थिति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से फोन पर दो घंटे में 4 बार बात की. इस दौरान उन्होंने हादसे का अपडेट लिया और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा. भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जानकारी के मुताबिक, संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में चल रहा है. मेले के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version