सरदार पटेल की 151वीं जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ‘लौह पुरुष’ के योगदान को याद किया

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर पूरा देश ‘लौह पुरुष’ को याद कर रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है.”

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. सरदार साहब ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी और अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार दिया. खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के माध्यम से किसानों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जनसेवा और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है. राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले सरदार साहब का त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम हर एक देशवासी को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता रहेगा.”

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 4 की दर्दनाक मौत; 6 अस्पताल में भर्ती

Latest News

हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति के महल और एयरपोर्ट पर किया हमला, एअर इंडिया ने स्थगित की सेवाएं

Aden Missile Attack: हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों...

More Articles Like This

Exit mobile version