मकर संक्रांति पर दिखा प्रधानमंत्री का अलग अंदाज, गायों को चारा खिलाते नजर आए पीएम मोदी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कुछ ना कुछ अलग करते नजर आते हैं. आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर गायों को चारा खिलाते नजर आए. आपको बता दें कि संक्रांति के अवसर पर मान्यता है कि गायों को चारा खिलाना काफी शुभ होता है.

पीएम मोदी ने भी अपने दिल्ली के आवास पर आज गायों को चारा खिलाया, जिसकी तस्वीरें सामने आईं है. तस्वीरें सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कैसे पीएम मोदी गायों को चारा खिला रहे हैं, आप भी देखिए तस्वीरें…

इससे पहले आज पोंगल के अवसर पर पीएम मोदी राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में हिस्सा लिया. पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल के दिन तमिलनाडु के हर घर से पोंगल धारा का प्रवाह होता है. मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे.

यह भी पढ़ें: कालाराम मंदिर में सफाई करते दिखे पीएम मोदी, खुद लगाया पोछा; जानिए राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव में क्या बोले…

Latest News

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व सनातन धर्म के विशेष पर्वों में से एक है. भगवान...

More Articles Like This