Priyanka Gandhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उन्होंने आंदोलन के दौरान बेबाक अंदाज़ में अपनी बात रखी, जिससे वो देश भर में चर्चा में बने हुए हैं. वो एक दिहाड़ी मजदूर और फेरीवाले हैं. लेकिन उन्होंने संविधान और साहित्य को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर हर कोई उनका कायल हो गया.
इरफान से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
इरफान सोशल मीडिया पर छा गए हैं. जिसके बाद राहुल गांधी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान राहुल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से इरफ़ान की बात कराई. जब प्रियंका ने इरफ़ान से एस ऐसी बात कही, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
क्या बोलीं Priyanka Gandhi
इस दौरान मोहम्मद इरफान से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि वो राहुल गांधी को समझाएं कि शादी कर लें. इसका खुलासा खुद मोहम्मद इरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने ये भी बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे कहा कि उनका भाई उनकी बात नहीं सुनता.
मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे
इस बात का जिक्र करते हुए मोहम्मद इरफान ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे.’ राहुल ने इरफान से लोकतंत्र, संविधान, श्रमिकों के अधिकार को लेकर बातचीत की. इसके अलावा उन्होंने इरफान और उनके परिवार को संसद आने का न्योता भी दिया.
क्या है इरफान की मांग
मोहम्मद इरफान ने राहुल गांधी से कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है. उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष से मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मुद्दों को सामने लाना जारी रखने को कहा. इरफान ने राहुल के ऑटो चालकों, मैकेनिक, मजदूरों, कुली आदि लोगों से मिलकर उनकी तकलीफों को जानने और उनका समाधान करने की दिशा में कदम उठाने की तारीफ की.