हरभजन सिंह की सुरक्षा कटौती पर पंजाब सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने पूछा-किन आधारों पर की गई समीक्षा..?

Punjab: हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे गंभीर माना है. इसके साथ ही पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 12 मई को निर्धारित की गई है, जिसमें सरकार को सुरक्षा घटाने के कारणों और खतरे के आकलन से संबंधित रिपोर्ट पेश करनी होगी.

बिना ठोस कारण कम कर दी गई सुरक्षा 

दरअसल, हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा बहाल करने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है. याचिका में हरभजन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा बिना ठोस कारण के कम कर दी गई है, जिससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में कटौती से पहले संभावित खतरों का सही आकलन करना जरूरी है.

अब तक क्या की गई है कार्रवाई?

कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. साथ ही सरकार से पूछा गया कि सुरक्षा की समीक्षा किन आधारों पर की गई और उनके घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखने की घटना पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है? बता दें कि हाल ही में हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात करीब 9-10 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया था और उन्हें दी गई सरकारी पायलट गाड़ी भी वापस ले ली गई.

‘पंजाब का गद्दार’ लिखे जाने का मामला

इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर की दीवार पर ‘पंजाब का गद्दार’ लिखे जाने का मामला भी सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली-NCR में बेईमान हुआ मौसमः तेज हवा संग झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले, मौसम हुआ कूल-कूल

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version