अगले महीने QUAD की बैठक, आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाएगा भारत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Quad Meeting: चीन में हुए SCO मीटिंग के बाद अब क्वाड देशों की बैठक होने जा रही है. अमेरिका में अगले महीने यानी जुलाई में ये बैठक होने जा रही है. मालूम हो कि क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच एक रणनीतिक मंच है. क्‍वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अगली अहम मीटिंग जुलाई में वाशिंगटन डीसी में होने वाली है.

एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्‍व

यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया और भारत में आतंकवादी घटनाएं, खासकर हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद, वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को और गहरा कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर क्‍वाड बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस दौरान अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों से द्विपक्षीय मुलाकातें भी होंगी.

बैठक की मेजबानी करेंगे मार्क रुबियो

अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान में कहा है कि क्‍वाड के साथ अगली बैठक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण के बाद हुई पहली कूटनीतिक पहल की निरंतरता है. यह यूएस की नेतृत्व क्षमता, शांति और समृद्धि का प्रतीक है. इस बार अमेरिकी विदेश सचिव मार्क रुबियो बैठक की मेजबानी करेंगे. बयान के मुताबिक, क्‍वाड देश एक स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित इंडो-पैसिफिक के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे.

बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल होंगे:

  • इंडो पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता और क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा
  • पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा
  • समुद्री सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर सहयोग बढ़ाना
  • तकनीकी और आर्थिक सुरक्षा
  • भरोसेमंद और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना
  • एकतरफा बदलाव की कोशिशों को विरोध

आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनाएगा सख्‍त रुख

इस बैठक के दौरान भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की उम्मीद है, मुख्य रूप से हाल ही में पहलगाम हमले के मद्देनजर. भारत Quad के आगामी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो इस साल के अंतिम तिमाही में आयोजित होने की संभावना है. इस बैठक को उस शिखर सम्मेलन की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो, यह क्‍वाड की भूमिका को और धार देने का अवसर होगा, खासकर ऐसे समय में जब चीन और पाकिस्तान जैसे देश क्षेत्रीय संतुलन को प्रभावित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- महंत स्वामी महाराज ने जगन्नाथ रथयात्रा के महत्व पर डाला प्रकाश, बोले…

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version