मानहानि केस में राहुल गांधी की पेशी आज, सुल्तानपुर कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे.

अदालत में पेश होंगे Rahul Gandhi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला न्यायालय के लिए रवाना हो गए. पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के सुबह करीब 10:50 बजे सिविल कोर्ट पहुंचना है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर अदालत जाना है. आज तारीख है और वे खुद अदालत में पेश होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग आ रहे हैं और उनसे मिलेंगे. वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत में एक मामले में पेश होंगे और कार्यवाही में भाग लेंगे. इसके बाद वे लखनऊ लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

पिछली सुनवाई में नहीं हुए थे उपस्थित

बता दें कि राहुल गांधी की यह पेशी तब हुई, जब वे 19 जनवरी को सुल्तानपुर स्थित एमएलए-एमपी कोर्ट में पिछली सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 फरवरी तय की थी.

क्या है मामला

मानहानि का यह मामला अक्टूबर 2018 में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के हनुमानगंज क्षेत्र से भाजपा के स्थानीय सदस्य विजय मिश्रा ने दायर किया था. विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का दावा करती है, लेकिन इसका नेतृत्व एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है जो हत्या के मामले में आरोपी है.

अदालत ने दे दी थी जमानत

सुल्तानपुर की अदालत ने फरवरी 2024 में इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी थी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए कहा कि उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार, भारत विरोधी बयान और भारत के विकास की आलोचना स्पष्ट रूप से उनकी मानसिकता को दर्शाती है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने भारत विरोधी सोच विकसित कर ली है. यह समझना मुश्किल है कि वे भारत के साथ हैं या उसके खिलाफ. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने के कारण अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें- AI कंटेंट पर लेबल हुआ अनिवार्य! नए IT नियम लागू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े बदलाव

Latest News

आस्था के दरबार में अनंत अंबानी ने खोल दिया खजाना, राजराजेश्वरम और गुरुवायुर मंदिर को दिया करोड़ों का दान

Anant Ambani Temple Donation: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रसिद्ध मंदिरों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायुर मंदिर को कुल ₹6 करोड़ का दान देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने का भी ऐलान किया है.

More Articles Like This

Exit mobile version