राजस्थान: पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे कैंसर से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलवर: राजस्थान की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है. अलवर के भाजपा नेता, दो बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके निवास पर निधन हो गया. वे 59 वर्ष के थे. दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव किशनगढ़ बास के बघेरी में किया जाएगा.

लंबे समय से बीमार चल रहे थे भड़ाना

हेमसिंह भड़ाना पिछले काफी समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे. हाल ही में उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लंबे समय तक गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुधार न होने पर उन्हें घर लाया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली.

हेमसिंह भड़ाना का राजनीतिक सफर

हेमसिंह भड़ाना का जन्म 7 फरवरी 1966 को शिवनारायण भड़ाना के घर हुआ था. वे मूल रूप से भगेरी कला (विधानसभा किशनगढ़ बास, वर्तमान में खैरतल-तिजारा जिला) के रहने वाले थे. उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा.

वे राजस्थान के 2008-2013 और 2013-2018 विधानसभा के सदस्य रहे. उन्होंने अलवर जिले की थानागाजी सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रहे. उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री और मोटर गैराज जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी रही.

भड़ाना अपनी कुशल कार्यशैली और जनता के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक व्याप्त हो गया.

Latest News

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से हरे निशान में पहुंचा, सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त

Sensex opening bell: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के अगले दिन सोमवार के कारोबारी सत्र में मिले-जुले वैश्विक संकेतों...

More Articles Like This

Exit mobile version