Raksha Bandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Raksha Bandhan 2024: पूरे देश में आज, 19 अगस्त को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने भी सभी देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भाई-बहन के अपार प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के रिश्तों में नई मिठास लाए और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाए।

Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This