Ram Mandir: रात की रौशनी में ‘भव्य और दिव्य’ दिखता है राम मंदिर, तस्वीरें आईं सामने

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir Photos: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने आखिरी चरण में है. 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला विराजमान हो जाएंगे. राम मंदिर के साज सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. देश ही नहीं विदेश में भी रह रहे रामभक्तों को अब 22 जनवरी का इंतजार है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा समय समय पर निर्माणाधीन मंदिर की तस्वीरें साझा की जाती हैं. इस कड़ी में ट्रस्ट ने आज भी कुछ फोटोज को साझा किया है. ये तस्वीरें रात के दौरान ली गई हैं. रात में राम मंदिर काफी खूबसूरत लग रहा है. ये तस्वीरें भक्तों का मन मोह ले रही हैं.

जानकारी दें कि पूरे देश को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है. इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नए भव्य मंदिर में होगी. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अति सूक्ष्म मुहूर्त में होगा जो 84 सेकेंड का रहने वाला है. 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड के बीच प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. जानकारी दें कि आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित और उनके बेटे पंडित अरुण दीक्षित समेत देश भर के 121 वैदिक ब्राह्मण इस पूजा को संपन्न कराएंगे. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: सूरत की साड़ी से माता सीता का होगा श्रृंगार, जानिए खासियत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This