गुजरात के व्यवसायी ने राम मंदिर न्यास को दान किए हीरे जड़ित मुकुट और सोने के धनुष

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram temple in Ayodhya: पवित्र नगरी अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्यता के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जो गुजरात के भक्तों के लिए काफी खास रहा, क्‍योंकि इस दौरान मूर्तियों को अलंकृत आभूषणों से सजाया गया था, जिसमें 1,000 कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 300 कैरेट के माणिक शामिल थे और ये सभी सूरत के व्यवसायी मुकेश पटेल द्वारा दान किए गए थे.

व्यवसायी मुकेश पटेल द्वारा दान किए गए इन कीमती रत्नों का उपयोग 11 मुकुट, 3 गदा, हार, तिलक, झुमके और धनुष और बाण का एक सेट बनाने के लिए किया गया था. आभूषणों को सरकारी सहायता से एक चार्टर्ड विमान के माध्यम से अयोध्या ले जाया गया और राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप दिया गया.  इसके अलावा आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 45 किलोग्राम खरा सोने का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है.

राम मंदिर न्यास को हीरा कारोबारी ने दान किए ये आभूषण

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को 11 मुकुट और एक सोने का धनुष और बाण सहित कई बहुमूल्य आभूषण और अस्त्र-शस्त्र दान करने वाले मुकेश पटेल प्रसिद्ध आभूषण फर्म ग्रीन लैब के मालिक हैं. वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवाडिया ने पुष्टि की कि दान में हीरे, सोने, चांदी और माणिक से बनी वस्तुएं शामिल हैं. नेवाडिया ने बताया कि मुकेश पटेल ने 1000 कैरेट हीरे, 30 किलोग्राम चांदी, 300 ग्राम सोना और 300 कैरेट माणिक से बने 11 मुकुट दान किए हैं.

उन्होंने कहा कि मुकुटों के अलावा पटेल ने हार, झुमके, टीके, श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के लिए चार बड़े और तीन छोटे धनुष, चार तरकश, और तीन गदा दान किये हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और अलंकरण की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देश भर से कई दान मिले हैं.

राम जन्मभूमि परिसर में दूसरा बड़ा अभिषेक समारोह

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गुरुवार को राम जन्मभूमि परिसर के अंदर आठ नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना के साथ-साथ भगवान राम के ‘राम दरबार’ का अभिषेक किया गया था. यह अनुष्ठान मंदिर में दूसरा बड़ा अभिषेक समारोह था. इससे पहले 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राम लला का भव्य अभिषेक किया गया था.

इसे भी पढें:-मैंगो मैन ने रक्षा मंत्री के नाम पर रखा आम का नाम, कहा- मेरे लिए यह सम्‍मान की बात

Latest News

हत्या से पहले अरविंद क्यों था परेशान? आजमगढ़ केस में सामने आया ‘भूत’ का रहस्यमयी एंगल, सुनकर कांप जाएगी रूह

Azamgarh Encounter: आजमगढ़ के अहरौला इलाके के शंभूपुर गांव में मंगलवार की शाम एक परिवार के घर चल रही...

More Articles Like This

Exit mobile version