गुजरात के भरूच में दर्दनाक हादसा: फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल, मची अफरा- तफरी

Must Read

Bharuch: गुजरात के भरूच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. सायखा स्थित सिंजिल फार्माकेम में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 6 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर फट गया. 15 किलोलीटर क्षमता वाले रिएक्टर का मलबा कंपनी परिसर के बाहर तक जा गिरा.

धूल के गुबार के बीच कर्मचारियों पर गंभीर असर

धमाके के बाद मिथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव होने से धूल के गुबार के बीच कर्मचारियों पर गंभीर असर पड़ा. धमाका इतना तेज था कि आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आवाज सुनाई दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ

वागरा की सायखा जीआईडीसी में 53 कर्मचारियों के साथ शुरू हुई इस कंपनी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है. घटना के बाद पूरी जीआईडीसी में हड़कंप मच गया. पुलिस, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग सहित संबंधित अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों में कंपनी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं.

एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई

इसके पहले 30 सितंबर को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई है, जो घटना के समय प्लांट के अंदर मौजूद थे. उनके शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था.

छह अन्य लोगों को मामूली चोटें

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पास के एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों के घरों में कंपन महसूस किया गया. कुछ नजदीकी घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

इसे भी पढ़ें. भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा टला, रूस से तेल-गैस खरीद पर ट्रंप ने दी छूट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This