Bihar News: Axis Bank से दिनदहाड़े 90 लाख रुपए की लूट, बिहार के इस जिलें की घटना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार के अररिया से एक बड़ी लूट की खबर सामने आई है. यहां पर दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अररिया जिले के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक को लूटेरों ने अपना निशाना बनाया है. यहां पर हथियारबंद लूटेरों मे बैंक से 90 लाख रुपये लूट ले गए. जानकारी के अनुसार लूट के दौरान दो राउंड फायरिंग किए जाने की भी खबर है.

घटना की जानकारी होने के साथ ही अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैंक से 90 लाख से अधिक रुपयों की लूट की जानकारी है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

आपको बता दें कि शहर में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों जिनकी संख्या 6 बताई जा रही है. बदमाशों ने अररिया के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक को अपना निशाना बनाया. इस वारदात के दौरान दो राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है.

 

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version