Rozgar Mela: 71000 युवाओं को PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘देश को आगे ले जाने के लिए युवा…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 23 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नवनियुक्त 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. कार्यक्रम का आयोजन एक साथ देश के 45 अलग-अलग हिस्सों में किया जा रहा है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, देश को आगे ले जाने के लिए युवा प्रतिभाओं के स्किल को निखारने की जरूरत है.

युवा प्रतिभाओं की क्षमता को निखारना जरूरी

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश को आगे ले जाने के लिए युवा प्रतिभाओं की क्षमता को निखारना जरूरी है. यह जिम्मेदारी देश की शिक्षा व्यवस्था पर है, यही वजह है कि दशकों से देश को नए भारत के निर्माण के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस हो रही थी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए अब देश उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। पहले कई तरह की पाबंदियों के चलते शिक्षा व्यवस्था अक्सर छात्रों पर बोझ बन जाती थी, लेकिन अब यह उन्हें नए विकल्प दे रही है.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version