S-400 Live Video : भारतीय वायुसेना ने अपनी शक्ति और तकनीकी क्षमता का एक और बड़ा प्रदर्शन किया है. बता दें कि एक्सरसाइज़ वायुशक्ति के दौरान पहली बार एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का वीडियो जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट दिखाया गया कि कैसे यह प्रणाली दुश्मन के एयर थ्रेट्स को सटीक रूप से ट्रैक और नष्ट करती है. ऐसे में यह भारतीय वायुसेना का सबसे उन्नत और भरोसेमंद एयर डिफेंस सिस्टम है. इसके साथ ही भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के में पाक के कई ठिकानों को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भारतीय वायुसेना की ताकत
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी लक्ष्य को 310 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ट्रैक और एंगेज किया गया और सफलतापूर्वक समाप्त किया गया. इसके साथ ही कल आयोजित होने वाले ऑपरेशनल डेमो में भारतीय वायुसेना अपनी पूरी ताकत प्रदर्शित करेगी. बता दें कि भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में 128 से अधिक एयरक्राफ्ट जिसमें फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर और सपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल होंगे. इसके साथ ही और भी कई अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य गन्स शामिल होंगी.
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑपरेशनल डेमो राजस्थान के पोखरण में आयोजित किया जाएगा, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित है. इसका मुख्य उद्देश्य सेना की तत्परता दिखाने के साथ संभावित दुश्मनों को स्पष्ट संदेश देना भी है. भारत की हवा और सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. ऐसे में एस-400 का लाइव वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय वायुसेना अब टेक्नोलॉजी-संचालित, बहु-स्तरीय और बेहद सक्षम एयर डिफेंस क्षमता के साथ सीमाओं की सुरक्षा कर रही है. बता दें कि यह प्रदर्शन केवल शक्ति का संकेत नहीं, बल्कि भारत की सीमाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक भी है.
इसे भी पढ़ें :- पहली बार भारत आ रहे पीएम मार्क कार्नी, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात

