संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं, कुश्ती संघ पर एक्शन पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान 

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Action on WFI: भारतीय कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया. इसके बाद पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मेरा कुश्ती से अब कोई लेना देना नहीं है. वहीं, उन्होंने संजय सिंह से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि संजय सिंह मेरे कोई रिश्तेदार नहीं हैं.
जानकारी दें कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ में मेरा रोल समाप्त हो चुका है. मैंने 12 साल तक कुश्ती संवहींघ के लिए काम किया है. मैं कुश्ती संघ से संन्यास ले चुका हूं. मेरा कुश्ती संघ से अब कोई लेना-देना नहीं है.

दबदबे वाले पोस्टर  पर कही ये बात 

पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने दबदबे वाले पोस्टर को लेकर कहा कि हां मैने पोस्टर उतरवा दिया था, उस पोस्टर से दबदबे वाले घमंड की बू आ रही थी. बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं, कुश्ती संघ के बारे में अब जो फैसला लेना है वो अब चुने हुए लोग ही करेंगे.
उन्होंने कहा कि अब कुश्ती संघ कोर्ट जाए या ना जाए इससे मेरा कोई संबंध नहीं है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि नए फेडरेशन से मेरा कोई संबंध नहीं है और ना ही संजय सिंह मेरे कोई रिश्तेदार हैं. अब मैं कुश्ती संघ का चुनाव भी नहीं लड़ने जा रहा हूं.
पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने ये भी कहा कि संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं…U-15 और U-20 आयोजित करने की घोषणा नंदिनी नगर में नागरिकों को यह सुनिश्चित करना था कि खेल आयोजन फिर से शुरू हों.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This