CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने नीट परीक्षा को लेकर सरकार से बड़ी मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को धरने से हिरासत में लिए जाने पर भी अपना रिएक्शन दिया है.
छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नीट परीक्षा लागू होने के बाद से न केवल इसकी विश्वसनीयता धूमिल रही है, बल्कि छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और उनके भविष्य के सपने एक बड़े प्रश्नचिह्न में तब्दील हो गए हैं.’
தலைநகரில் ஜனநாயகம் நசுக்கப்படுவது வன்மையாகக் கண்டிக்கத்தக்கது!
டெல்லியில் நடைபெற்ற இளைஞர்களின் அறவழிப் போராட்டத்துக்கு ஆதரவாகக் களமிறங்கிய மக்களவை எதிர்க்கட்சித் தலைவர் திரு. ராகுல் காந்தி அவர்கள் டெல்லி காவல்துறையால் இழுத்துச்செல்லப்பட்டும் குண்டுக்கட்டாகத் தூக்கிச் சென்றும்…
— TVK Party HQ (@TVKPartyHQ) July 21, 2026
नीट परीक्षा को खत्म कर दो CJP Protest
पोस्ट में टीवीके ने आगे लिखा, नीट परीक्षा के कारण हर साल छात्रों को होने वाला नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसलिए, हम केंद्र सरकार से नीट परीक्षा को पूरी तरह से समाप्त करने की पुरजोर मांग करते हैं.
लोकतंत्र का यह दमन घोर निंदनीय है
बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के आवास के बाहर धरना दिया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस मामले टीवीके ने लिखा, ‘दिल्ली में युवाओं के अहिंसक विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मैदान में उतरे लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा घसीटकर हथकड़ी लगाकर ले जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर एक खुला हमला है. यह घोर निंदनीय है.’

