Ship Hijacked: अफ्रिकी देश सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, क्रू में 15 भारतीय नागरिक भी शामिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ship Hijacked: अफ्रिकी देश सोमालिया के तट से एक मालवाहक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि हाइजैक किए गए जहाज के क्रू सदस्यों में 15 भारतीय नागरिक भी शामिल थे. रिपोर्ट्स के अनुसार हाइजैक किए गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफोल्क है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है.

जहाज के हाईजैक होने की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना भी एक्‍शन मोड में है. नौसेना इस संबंध में अपडेट भी जारी किया है. भारतीय नौसेना हाईजैक किए गए जहाज के आसपास की स्थिति पर नजर बनाए हुई है. जहाज की निगरानी के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं. इसके साथ ही अगवा जहाज के क्रू से कम्युनिकेशन भी स्थापित कर लिया गया है.

नौसेना ने भेजा आईएनएस चेन्नई

भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि घटना गुरुवार शाम की है, जब लाइबेरिया का झंडा लगा जहाज अरब सागर से गुजर रहा था. जहाज ने UKMTO पोर्टल पर एक संदेश भेजा कि करीब 5-6 हथियारबंद अज्ञात लोग जहाज पर चढ़ गए हैं और जहाज को अगवा करने का प्रयास कर रहे हैं. जहाज के हाईजैक की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को रवाना किया.

नौसेना ने भेजा अपना युद्धक जहाज

बता दें कि आईएनएस चेन्नई मेरीटाइम सिक्योरिटी के लिए ही अरब सागर में तैनात है. इसके साथ ही शुक्रवार सुबह नौसेना के एयरक्राफ्ट्स ने भी अगवा जहाज के ऊपर से उड़ान भरी. नौसेना ने जहाज से संपर्क साधा और क्रू सदस्यों के सुरक्षा की जानकारी प्राप्‍त की. नौसेना क्षेत्र में मौजूद अन्य सहयोगी देशों और एजेंसियों के साथ हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है.

सोमालिया के नजदीक बना रहता है लुटेरों का खतरा

दरअसल, सोमालिया हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित है, जिसके एक ओर भारतीय महासागर और दूसरी तरफ अदन की खाड़ी है. अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट भी सोमालिया के पास से गुजरता है. इसी के चलते सोमालिया के नजदीक समुद्री लुटेरों का खतरा बना रहता है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस जहाज को समुद्री लुटेरों ने कब्जाया है या फिर किसी अन्य संगठन ने.

इसे भी पढ़े:- CBSE Datesheet Revised: कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में हुआ बदलाव, अब इस दिन से होगा एग्जाम

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version