SOLDIERATHON 2026: ‘यह दौड़ सिर्फ सैनिकों के लिए नहीं, सैनिकों के साथ है’, जनरल वीके सिंह का दमदार संदेश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SOLDIERATHON 2026: दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रहे जनरल वीके सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने ने प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि यह मैराथन केवल सैनिकों के सम्मान का आयोजन नहीं, बल्कि समाज और सेना के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने का माध्यम है. इसका उद्देश्य नागरिकों को भारतीय सैनिकों के जीवन, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है.

यह दौड़ सैनिकों के साथ- जनरल वीके सिंह

भारत एक्सप्रेस से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा, “यह दौड़ सिर्फ सैनिकों के लिए नहीं है, बल्कि सैनिकों के साथ है. हमारा उद्देश्य है कि जो लोग सेना में नहीं हैं, वे भी सैनिकों के जीवन और उनके योगदान को समझें, उनसे प्रेरणा लें और अपने स्वास्थ्य व फिटनेस पर ध्यान दें.” उन्होंने बताया कि इस वर्ष सोल्जरथॉन में करीब 8,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति अंगरक्षक (President’s Bodyguard) रेजीमेंट के नाम समर्पित किया गया, जो भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट मानी जाती है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा.

‘युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं’

देशभक्ति और युवाओं की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के वास्तविक युवा वही हैं, जो खेल, विज्ञान, गणित और अन्य क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जो कॉमनवेल्थ और अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत रहे हैं, जो विज्ञान, गणित और शतरंज जैसे क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं, वही असली युवा हैं.”

‘सेना का अपमान करने वालों के लिए शब्द नहीं’

सेना और सैनिकों को लेकर विवादित टिप्पणियों पर जनरल वीके सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय सेना के बारे में जानकारी रखे बिना मंचों या सार्वजनिक स्थानों पर अपमानजनक बातें करते हैं, उनके लिए शब्दकोश में कोई उपयुक्त शब्द नहीं है. उन्होंने कहा, “28 साल का व्यक्ति युवा भर नहीं होता, बल्कि एक परिपक्व इंसान होता है. यदि उसे अपनी सेना के बारे में जानकारी नहीं है और वह सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो ऐसे लोगों का वर्णन करने के लिए शब्दकोश में कोई शब्द नहीं है.”

‘देश लगातार आगे बढ़ रहा है’

देश की प्रगति पर बोलते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रगति के साथ चुनौतियां और विरोध भी आते हैं, लेकिन देश इनसे पार पाने में सक्षम है. उन्होंने कहा, “देश आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा. जब कोई देश प्रगति करता है तो उससे ईर्ष्या करने वाले भी सामने आते हैं. कई तरह की ताकतें और एजेंडे काम करते हैं, लेकिन अंततः देश ही इन सबका जवाब देगा. देश मजबूत रहेगा और आगे बढ़ता रहेगा.” देश के अमर शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और वीर जवानों के सम्मान में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम में फिटनेस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला.

यह भी पढ़े: SOLDIERATHON 2026: ‘भारत को सेलिब्रेट करने का उत्सव है सोल्जरथॉन’, प्रोफेसर डॉ. रचना ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

Latest News

आत्मविश्वास टूटना, रिश्ते पीछे छूटना… ये संकेत बताते हैं कि बड़ी सफलता के बेहद करीब आप

Astrology Signs: हमारे जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब हर काम मुश्किल लगने लगता है, आत्मविश्वास...

More Articles Like This