केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अंडमान निकोबार से की ‘सागर परिक्रमा’ के छठे चरण की शुरुआत

Must Read

बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पानीघाट के मछली लैंडिग केंद्र में सागर परिक्रमा के छठवें चरण की शुरुआत की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि पिछले 75 सालों में पहली बार भारत का कुल मछली उत्पादन 162.48 लाख टन प्रति वर्ष पहुंचा है.जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके साथ ही 2020-21 की तुलना में इस साल (2021-22) 10.34 फीसदी ज्यादा उत्पादन हुआ है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा मछली उत्पादन करने वाला देश है.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सागर परिक्रमा क्षेत्र के मछुआरों, व्यापारियों के लिए सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यात्रा करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य मछुआरों की चिंताओं को दूर करना और मत्स्य पालन की योजनाओं को लागू करके उन्हें आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचाना है.

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कार्यक्रम के दौरान उन अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने देश में झींगा क्षेत्र के विकास की रफ्तार को तेज करने में अहगम भूमिका निभाई है. रूपाला ने पीएम मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम के नेतृ्त्व में जन धन योजना की शुरुआत हुई थी. जिससे गरीबों को बैंक से जोड़ा गया. और अब बैंक प्रणाली का वो भी हिस्सा हैं.

Latest News

फ्लोरिडाः एक साल में 18वे कैदी को मृत्युदंड, शख्स को घातक इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत

Death penalty in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1986 में अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी...

More Articles Like This