बदले मोहम्मद यूनुस के सुर! बांग्लादेश के हिंदुओं को दी सरस्वती पूजा की बधाई, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ढाका: हिंदू समुदाय को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी हैं. यूनुस ने कहा कि उनका देश हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है. बसंत पंचमी पर बांग्लादेश में हिंदुओं ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ सरस्वती पूजा की. यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव का वास है. उन्होंने कहा, ‘‘हजारों साल से सभी जातियों, रंगों और धर्मों के लोग इस देश में एक साथ रह रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश हम सबका है और हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है.’’

क्या कहा मोहम्मद यूनुस ने?
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार ‘‘जाति, धर्म और जाति से परे सभी के भाग्य को बेहतर बनाने और उनके समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है.’’ उन्होंने कहा कि देवी सरस्वती सत्य, न्याय और ज्ञान के प्रकाश की प्रतीक हैं. यूनुस ने कहा, ‘‘वह ज्ञान, वाणी और माधुर्य की सर्वशक्तिमान देवी हैं.’’

मालूम हो कि यूनुस ने देश के अंतरिम नेता के रूप में उस समय कार्यभार संभाला था, जब पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त को देश छोड़कर भारत जाना पड़ा था. इसी के साथ देश में हसीना का 15 साल का शासन समाप्त हो गया था.

खास बात यह है कि यूनुस ने हिंदू समुदाय को ये शुभकामनाएं ऐसे समय में दी हैं, जब देश की अंतरिम सरकार पर धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को हमलों और उत्पीड़न से बचाने में विफल रहने के आरोप लग रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है. शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले हुए और इन घटनाओं पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version