CM शिवराज का भांजे-भांजियों को बड़ा तोहफा, इन छात्रों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 25 हजार रुपए

MP Free Laptop Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के 12वीं टॉपर्स को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. बता दें कि टॉपर्स युवाओं के लंबे समय के इंतजार के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राज्य के 78 हजार 641 प्रतिभाशाली छात्रों के खाते में 25,000 रुपए की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए ट्रांसफर करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है.

जानिए किसे मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के उन प्रतिभाशाली छात्रों के खाते में 25000 रुपये ट्रांसफर करेंगे. जिसने इस साल 12 वीं की परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक हासिल की है. इसके लिए आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में करीब 10,000 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं.

इन्हें किया जाएगा सम्मानित
बताते चले कि लाल परेड ग्राउंड में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे. यहां प्रत्येक जिले के सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले एक एक विद्यार्थी का सम्मानित किया जाएगा.

सीएम शिवराज के इस विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 78 हजार 641 स्टूडेंट्स 75% से ज्यादा अंक लाने में कामयाब रहे हैं. ऐसे में कुल 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपए इन के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Free Tomato Scheme: बपंर ऑफर! यहां फ्री में मिल रहा टमाटर, जानिए किसे मिलेगा स्कीम का लाभ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version