अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार, तीन राज्यों में दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Al Qaeda Terrorists Arrested: गुरूवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने राजस्थान और यूपी एसटीएफ के सहयोग से अलग-अलग स्थानों से अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

भिवाड़ी, झारखंड और यूपी से 14 आतंकी गिरफ्तार
पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है. पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से 6 आतंकी और झारखंड और यूपी से 8 सहित कुल 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद बरामद
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध अलग-अलग राज्यों से थे, जिसका मुखिया झारखंड का डॉक्टर इश्तियाक था. फिलहाल, विभिन्न स्थानों पर छापेमारी चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी संभावना है.

कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि बरामद किए गए हैं. अभियान जारी है और अब तक कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की गई है.

Latest News

बाजार में मिलने वाला आम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद या खतरनाक, ऐसे करें केमिकल वाले आमाें की पहचान

Chemically Ripened Mangoes: गर्मियों के आते ही बाजार रंग-बिरंगे फलों से भर जाते हैं और आम इनमें सबसे ज्यादा...

More Articles Like This

Exit mobile version