ED की कस्टडी से CM अरविंद केजरीवाल का निर्देश, नहीं रुकेगा दिल्ली का कोई काम…!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की गिरफ्त में हैं. ईडी कस्टडी में जाने के बाद से अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि दिल्लीवालों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. जनता का ध्यान रखिए.

दिल्ली का कोई काम नहीं रुकेगा

दरअसल, सीएम केजरीवाल के निर्देश को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह ने प्रेस कांफ्रेस किया. मंत्री आतिशी सिंह ने कहा कि केजरीवाल ED की हिरासत में हैं, लेकिन दिल्ली का कोई भी काम नहीं रुकेगा. कौन ऐसा व्यक्ति है जो इस परिस्थिति में दिल्ली के लिए सोच सकता है. सिर्फ केजरीवाल ही ऐसा कर सकते हैं.

लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए

मंत्री आतिशी ने कहा, ‘केजरीवाल ने ED की कस्टडी में रहने के बावजूद बतौर जल मंत्री निर्देश भेजे हैं. जिसमें कहा गया है कि दिल्लीवालों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए.’ अरविंद केजरीवाल ने अपने आदेश में कहा कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की समस्याएं हो रही हैं. लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए. जहां पानी की कमी है वहां टैंकरों के इंतजाम किए जाएं. जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल का भी सहयोग लें. वह आपकी मदद जरूर करेंगे.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली वाले सिर्फ उनके मतदाता नहीं है, वे दिल्ली वालों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. यही कारण है कि आज इतनी मुश्किल परिस्थिति में होते हुए भी वे अपने परिवार यानी कि दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

भोजशाला में तीसरे दिन आधुनिक मशीन लेकर पहुंची ASI की टीम, इन बिंदुओं पर किया जा रहा सर्वे

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version